Thursday, 19 September 2019

माँ लटियाल विनय स्तवन



आदि अनादि अलौकिक माँ,
                 तम को उर से नित नाश करो।
आप अदैहिक दैहिक हो,
                जग से सब पाप विनाश करो।।
ओज ललाट प्रचंड महा,
                 जग में अब तेज प्रकाश करो।
कष्ट हरो दुख दूर करो,
                  नित पंचम के घर वास करो।।

हे गिरजा नत दास पड़ा अब,
                  कष्ट हरो अति आप दयाकर।
अम्ब दयालु दया करिये अब,
                 दोष सभी मम मातु क्षमाकर।।
आप सुलोचन संकट मोचन,
                ओज महा तन कोटि प्रभाकर।
कष्ट मिटै सब काम बनें नित,
                    पंचम है नत माँ पद चाकर।।
अम्ब करो अविलम्ब कृपा नव,
              रात्रि निशा अति कष्ट मिटाती ।
ओज बढ़ै यश मान मिले जग,
                सम्पति वैभव आप दिलाती।।
दुःख कभी तन में न रहे जब,
              अम्ब दया अपनी दिखलाती ।
कष्ट मिटे सब कार्य बनें जब,
                 दृष्टि पसार बड़ी हरसाती ।
अम्बे जगदम्बे मातु,आदिशक्ति महामणि,
तुम्हीं कष्ट दूर करो,जड़ता की हारिणी ।
भव से उबारो अम्बे,दायें हस्त सदा रहो,
तमस को तुम्हीं हरो,भवसिंधु तारिणी ।
ब्रम्हांड की हो आधार,तेरा नहीं कोई पार,
अस्त्र शस्त्र अंग सोहे,लाल वस्त्र धारिणी ।
अम्बे की  आदेश ही से, कालचक्र चलता है,
तुम्हीं हो निर्माता अम्बे,सर्व कार्य कारिणी ।

Tuesday, 17 September 2019

कवि नवल जोशी रचित

#रामसा_पीर रा दूहा
राजस्थानी भाषा की मासिक पत्रिका #रूड़ौ_राजस्थान के सद्य प्रकाशित अंक सितम्बर 2019 में प्रकाशित

Friday, 2 August 2019

राय साहब सांगीदास जी थानवी

जननी जणे तो ऐहड़ा जण भगत,दाता या शूर।

नही तो रहीजे बांझणी~तू मत गमाजे नूर।।

_दानवीर सेठ रायबहादुर सांगीदासजी थानवी का जन्म फलोदी निवासी पुष्करणा ब्राह्मण श्री जैसीरामजी थानवी के घर विक्रम संवत् १९४६ श्रावण सुदी ६ शुक्रवार तदनुसारः दिनांक 2 अगस्त, 1889 को हुआ था।_

_मुंबई में रजत और रुई वायदे के कुशलता पूर्वक व्यापार से आप ने बहुत धन और यश कमाया।_
 _धन का प्रचण्ड प्रवाह उनके पक्ष में होने से उनकी विशाल हृदयता,परोपकारी प्रवृत्ति आदि सदगुणों के पल्लवित होने, पुष्पित होने एवं फलित होने में चार चांद लग गये।_
_वे गरीब को गणेश मान उसकी सेवा-शुश्रूषा करने में नहीं थकते, कभी पीछे नहीं हटे। इस प्रकार अपने सम्पूर्ण जीवन में कोई पचास लाख रूपये का ज्ञात व अज्ञात (गुप्त) दान दे, वे यशस्वी बने। उनका यही उच्च कोटि का सुकृत्य आदर्श था। वे दानी कहे जाने लगे।_
_वे शिक्षा प्रेमी भी उच्च कोटि के थे। जोधपुर रियासत में शिक्षा-प्रचार कार्य न्यून स्तर पर हो रहे थे। शिक्षा का विकास अति-आवश्यक था।_
 _श्री सांगीदासजी थानवी ने पुष्टिकर स्कूल (जोधपुर) मे जैसीराम जगन्नाथ हॅाल का निर्माण करवाकर शिक्षा-जगत में अनूठे योगदान का नया अध्ययाय भी जोड़ा।_

_महामना मदनमोहन मालवीय 1 फरवरी, 1923 को बनारस विश्वविद्यालय के लिए अनुदान एकत्र करने मुम्बई पहुँचे और देश की धनाढ्य विभूतियों से सम्पर्क स्थापित कर जो राशि प्राप्त की उसमे श्री सांगीदास थानवी का नाम अग्रणी हैं। इस विश्वविद्यालय के लिए उन्होंने रू. 2,51,000/- (दो लाख इक्यावन हजार रूपये) दान मे देकर राजाओं से भी आगे बढ गये थे।_
_प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान भारत की अंग्रेजी सरकार ने भारतीय जनता से ऋण प्राप्त करने हेतु ऋण पत्र जारी किये। मुम्बई में भी सांगीदास थानवी ने रू. 3,50,000/- (साढ़े तीन लाख रूपये) के ऋण-पत्र क्रय किये।_ _चूँकि सरकार को महायुद्ध में भारी व्यय करना पड़ रहा था, यह अनुभूत कर श्री सांगीदास थानवी ने वे ऋण पत्र ही लौटा दिये। इस अति-विशाल हृदयता के समक्ष अंग्रेज सरकार नतमस्तक थी।_ _भारत में उन्हें ऐसा अन्य दान-दाता नहीं मिला था। इस अतिविशाल हृदयता से कृतार्थ हो ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘रायसाहब’ की उपाधि से विभूषित किया था।_
 *_जोधपुर रियासत के एक नागरिक को यह उपाधि प्राप्त होने का यह प्रथम अवसर था।_*
 _ब्रिटिश सरकार के भारत में तत्कालीन वायसराय लॅर्ड चेम्स फोर्ड स्वयं जोधपुर आये और विशाल जनसमूह एवं राजदरबारियों के समक्ष इस उपाधि का पदक श्री सांगीदासजी थानवी को प्रदान किया।_

 _श्री सांगीदासजी थानवी तब से दानवीर के साथ ‘रायसाहब’ हो गये।_
_रायसाहब सेठ श्री सांगीदासजी थानवी की मित्रता राजघरानों के सदस्यों से वैसी ही थी जैसी साधारण व्यक्तियों से। वे माकूल समन्वयवादी समायोजित एवं संयमी थे। तत्कालीन बीकानेर महाराजा श्री गंगासिंहजी उनके निकट मित्र थे तो तत्कालीन जोधपुर नरेश श्री उम्मेदसिंह से भी उनकी गाढ़ी मित्रता थी, फिर मानवीय दृष्टिकोण में संकीर्णता लेशमात्र भी नहीं थी।_

_समाज संगठन के लिए किए प्रयास इस प्रकार हैं। सन् 1917 ई. से सन् 1926 ई. तक भारत मे अखिल भारतीय पुष्करणा महासभा के कुल नौ सम्मेलन हुए। इसमे प्रथम सम्मेलन उन्हीं के प्रयासों एवं सलाह से जोधपुर में हुआ। द्वितीय अधिवेशन, जो बीकानेर में आयोजित हुआ था, को सफल बनाने के लिए राय साहब सेठ श्री सांगीदासजी थानवी ने सम्पूर्ण व्यय अनुमानतः रू. 20,000/(रूपये बीस हजार) लगाये।_

_लक्ष्मी के लाड़ले पुत्र त्यागवीर, दानवीर, कर्मवीर एवं संवेदनशील रायबहादुर सेठ श्री सांगीदासजी थानवी की दानवीरता एवं अन्य कई सुकृत्य आज एक आदर्श कहानी बनकर ही न रह जाएं, इसके लिए उनके द्वारा सुजित कार्यों को जब तक हम अबाध गति से, अनवरत, यथावत चालू न रखेंगे उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि भी अपूर्ण रहेगी।_

_मुंबई मे 31 अक्टूबर, सन् 1937 ई. (एकता दिवस) रविवार तदनुसार कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी (धनतेरस) (जिस दिन फलौदी पुष्करणों के आदि पुरुष सिद्धूजी कल्ला सं. 1545 वि. को इतिहास की गोद में समा गये थे), को वह व्यक्ति सिद्धुजी कल्ला के पदचिन्हों पर चलता उन्हीं के चरणों मे समा गया।_

 _राय साहब अल्पायु मात्र बावन वर्ष तीन माह में ही अपने नश्वर शरीर को त्याग गये, जिसका हमे अत्यन्त दुःख है।_

कोटिश:नमन

Tuesday, 16 July 2019

जीवन प्रसंग योगी प्रहलाद नाथ जी विज्ञानी

योगी प्रहलाद नाथ विज्ञानी
त्याग तपस्या का अनूठा उदाहरण विलक्षण व्यक्तिव व्याख्याकार ,अधभुत व सरल अर्थ मे गूढ़ रहस्यों क़ो समझाने वाले भाष्यकार अवधूत योगी श्री 108प्रहलाद नाथ विज्ञानी के जीवन सें प्रेरित महत्वपूर्ण प्रसंग व उनके व्यक्तिव व कृतित्व के बारे मे कुछ बातें सार्वजनिक करने के उदेश्य सें उनका आंतरिक व बाह्य रूप जेसा मेने देखा समझा महसूस किया ब्लॉग मे प्रस्तुत कर रहा हूँ

योगी प्रहलाद नाथ जी विज्ञानी बचपन मे संन्यास लेने वाले थे लेकिन योगी श्री विवेक नाथ जी ने आज्ञा नहिं दी उन्होंने आदेश दिया पहले गृहस्थ आश्रम का पालन कर बाद मे संन्यास लेंना उस समय इनके पिताजी मंघाराम जी ने भी इन्हें संन्यास की आज्ञा नहिं दी इन्होंने अपना पूरा जीवन संत की तरह ही बिताया सरकारी सेवा सें निर्वति के बाद ही संन्यास लिया पत्नी, भरापूरा परिवार धन संपति सभी क़ो त्याग संन्यास लिया
इन्होंने अनेक धर्म ग्रंथों की सरल भाषा मे व्याख्या की हे लगभग 15 पुस्तकें पुस्तकें प्रकाशित हों चुकी हे कुछ पर लेखन चल रहा हे आपने देश के कोने कोने मे भागवत कथा ,शिव महापुराण आदि की कथा की हे गौ सेवा के अतिरिक्त कुछ भी नहिं लेते अब तक 70सें अधिक जगह आपने कथा की हे इनकी सरस वाणी सरलभाषा स्नेह सें सभी भक्त मुग्ध हों जाते हे इन्होंने पूरा जीवन कथा ,प्रवचन ,भक्तों के जीवन की शारीरिक मानसिक घरेलू सामाजिक समस्याओं के समाधान मे लगा दिया हे 
चिकित्सा के लिए इन्होंने घरेलू अदभूत व सस्ते नुस्खे संग्रहीत किए हे जो पुस्तक के रूप मे निःशुल्क उपलब्ध हे
...............................................................................


जीवन के प्रसंग
इनके पिताजी के कथनानुसार उनके गुरु योगी श्री 1008 श्री नवल नाथ जी महाराज की कृपा दृष्टि सें मेरे इस पुत्र का जन्म हुवा कहते हे की एक बार नवल नाथ जी महाराज बीमार हुवे तों उनको भर्ती करवाया गया । इनके पिताजी क़ो पता लगा तों तुरंत हास्पिटल गए और सामने खड़े होंकर दर्शन करते समय आंखों सें अश्रुधारा बहने लगी नवलनाथ जी महाराज ने कहा अरे रोता क्यूं हे ? उन्होंने कहा गुरुदेव आपका और हॉस्पिटल का कोई संबंध नहिं हे । उसी समय तुरंत खड़े होकर कहा की चलो आश्रम चलते हे और वह आश्रम आ गए तब उन्हें आशीर्वाद दिया तुम्हारे एक भक्त स्वरूप पुत्र होगा 18 जनवरी 1944 क़ो प्रांत 9बजे योगी प्रहलाद नाथ का जन्म हुवा नाम करण मे इनका नाम प्रहलाद निकला । परंतु शुरू सें इन्हें बाबू लाल नाम सें पुकारते थे इनके पिता जी का नाम मंघाराम माता का नाम पार्वती देवी था स्थान भिनासर जाती लखेरा भांटी थी

विद्या अध्ययन -1963मे 10 वी कक्षा उतीर्ण करके 1972मे श्री डूंगर महाविद्यालय मे एम एससी भौतिक विज्ञान मे उतीर्ण की तथा महाविद्यालय मे सचिव पद पर चुनाव लड़ा तथा  सी आर पद पर रहकर एक साल सेवा का कार्य भी किया

जीवन की दिशा मे मोड़ श्री योगी प्रहलाद नाथ जी के कथनानुसार जब 4कक्षा का विद्यार्थी था तों विद्यालय मे बाल सभा हुवा करती थी सभी साथी फिल्मी गीत गाया करते थे इन्हें एक गीत अच्छा लगा और इन्होने पिताजी क़ो सुनाया पिताजी इनके भोलेपन क़ो समज गए  पिताजी ने योगी प्रहलाद नाथ सें कहा मे तुजे अच्छे गीत सिखाऊगा पिताजी ने इन्हें निरंजन नाथ जी का रचित भजन (जुगती जन्म मरण मिट जाय ) कंठस्थ करवा दिया इस प्रकार संसार विषयो क़ो रोक इनका मन आध्यात्मिक विषयो मे लग गया

सरकारी नौकरी ---- श्री योगी प्रहलाद नाथ जी विज्ञानी सन 1971मे डूंगर महाविद्यालय सें उतीर्ण हुवे इन्होने डूंगर महाविद्यालय मे 1,2,3 year छात्रो क़ो पढाना शुरू कर दिया  नवंबर मे जब व.अ .के आदेश आए तों इन्होने देशनौक विद्यालय मे जाकर सेवा कार्य प्रारंभ किया वहा राजगढ़ स्थानान्तरण हुवा फिर चूरू  फिर पदोनति के बाद सेवा काल प्रभारी के रूप मे कार्य किया और अंतिम वर्षो मे प्रधानाचार्य के रूप मे कार्य किया 1980 मे इन्होने बी एड की डिग्री प्राप्त की
1981मे राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली मे विज्ञान भवन मे विज्ञान मेला लगा था जिसमे इन्होने छात्रो क़ो मदद दी एव आदर्श गाव का मॉडल बना कर ले गए जिसको प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने अवलोकन करके प्रशनता व्यक्त की और इन्हें विज्ञानी की पदवी दी इन्हें पूरे राजस्थान विज्ञान मेला प्रभारी बनाया
इस प्रकार आपने विज्ञानी के रूप मे कार्य किया

आपने अब तक जीव उत्थान हेतु पूरे देश मे सेकंडों भागवत कथा शिव महापुराण की हे
आपने वर्तमान मे 20से अधिक पुस्तके लिख चुके हे कईयों पर लेखन जारी हे
वर्तमान मे आप माँ लटियाल की पावन धरा फलोदी मे चातुर्मास होगा

Friday, 12 July 2019

माँ लटियाल स्तुति



रक्तिम साड़ी तन सजे,गुड़हल हार सुहाय।
मस्तक मुकुट बिराजता, शोभा भक्त लुभाय।।

लटियाल सिंह पर राजति,दुर्गा काली रूप।
उनको आदर भाव से पूजें नर अरु भूप।।

लटियाल की महिमा है भली, हरती दुख संताप।
भक्तों की मुश्किल टरे, स्वयं काटती पाप।।

माँ लटियाल सुखदायिनी ,जग की पालनहार।
पूजो माँ को नौ दिवस, कर देगी उद्धार।।

लटियाल पूजा अर्चना, नमन करूँ धर ध्यान।
बिन माँगे मोती मिले, दुख का करे निदान।।

लटियाल  का सुमिरन जो करे,भक्ति भाव गुणगान।
भवसागर से तारती, मैया दे वरदान।।

लटियाल को नित पूजके,कर्म करे जो नेक।
जीवन में सुख भोगता,पाकर बुद्धि विवेक।।

Sunday, 7 July 2019

लटियाल की कृपा से सब काम हों रहा हे करती हो तुम जो मैया मेरा नाम हों रहा हे

मेरा आप की कृपा से सब काम हों रहा हे
लटियाल की कृपा से सब काम हों रहा हे
करती हों तुम जो मैया मेरा नाम हों रहा हे
मेरी जिंदगी मे तुम हों मेरे पास क्या कमी हे
मुजे और किसी  की दरकार भी नही हे.......2
मुजे ये भी पता नही हे
 ये क्या क्या हों रहा हे ............2
करती हों तुम जो लटियाल मेरा नाम हो रहा हे 
करता नही मे फिर भी काम हों रहा हे
मैया तेरी बदौलत आराम हों रहा हे ...............2
बस होता रहे हमेशा जो कुछ भी हों रहा हे
करती हों तुम जो मैया मेरा नाम हों रहा हे ......2
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही हे
मैया बिना ही मांगे रह चीज मिल रही हे........2
मर्जी हे तेरी मैया अच्छा ही हों रहा हे
करती हों तुम जो लटियाल मेरा नाम हों रहा हे ....2
लटियाल की कृपा से सब काम हों रहा हे


महामानव सेठ अनोपचंद् जी हुडिया

फलोदी को आवश्यकता है आज फिर ऐसे महामानव की -- अब स्मृति शेष है -- महामानव स्व. अनोपचंद जी हुडिया " सेवा ही परमोधर्म व अहिंस...